News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: बेकाबू ट्रक ने गन्ना लदी ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 2, 2022  |  12:34 PM

1,339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बेकाबू ट्रक ने गन्ना लदी ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली अन्तर्गत तितिला क्रासिंग के समीप भोर सुबह साढ़े चार बजे एक बेकाबू ट्रक ने गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलीयो को टक्कर मारते हुए विद्यालय के बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मौजूद किसानों ने भागकर अपने आप को बचाने का प्रयास किया लेकिन इस हादसे में हाटा कोतवाली के पिडरा ग्रामसभा के उसरहवा टोले के जयराम चौहान पुत्र मधई चौहान उम्र 50 वर्ष की मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही किसानों के परिजन और ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में मौके पर पहुंचे।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक (ट्रक नंबर up78 FN 4962) बेकाबू होकर खड़ी चार ट्रैक्टर ट्रालियों को टक्कर मारते हुए एक विद्यालय के बाउंड्री वॉल से टकरा गई जिससे गिरी दीवार से एक बस क्षतिग्रस्त हो गया। लोगो की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हाटा कोतवाली पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन भीड़ ने लाश को पोस्टमार्टम हेतू भेजने के लिए मना करा दिया। परिजनो का आरोप था कि हादसा का कारण मिल प्रबंधन की व्यवस्था है। करीब छह घंटे तक कोई मामला सुलझता न देखते हुए परिजन और सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगो ने लाश के साथ मिल पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान कई बार आला अधिकारियों ने लोगो को समझाने का हरसंभव प्रयास किया। लेकिन परिजन अपनी कुछ मांगों पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामिणो ने लाश को रखकर मिल में धरना जारी रखा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking