News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यातायात माह नवंबर का शुभारंभ, एसपी ने की अपील, कहा- सावधानी पूर्वक व नियमानुसार चलायें गाड़ियां

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 1, 2023  |  12:27 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यातायात माह नवंबर का शुभारंभ, एसपी ने की अपील, कहा- सावधानी पूर्वक व नियमानुसार चलायें गाड़ियां WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । यातायात माह 2023 का जनपद में बुधवार को रविन्द्रनगर धूस यातायात कार्यालय में एसपी धवल जायसवाल ने शुभारंभ किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक द्वारा शकुंतला इंटरमीडिएट कॉलेज और रेनबो इंटर कॉलेज रविन्द्र नगर पडरौना के उपस्थित छात्र/छात्राओं, गणमान्य व्यक्तियों एवं सम्मानित पत्रकारो, पुलिसकर्मियों और अन्य को यातायात नियमों से सम्बंधित जानकारियाँ दी गयी।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

प्रत्येक वर्ष की भांति नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को रविन्द्रनगर धूस यातायात कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी धवल जायसवाल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक द्वारा रैली व ई-रिक्शा वाहन के चालकों को हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया गया। अभियान में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहनों को सावधानी पूर्वक व नियमानुसार चलाएं। बाईक ड्राइव करने के दौरान हेलमेट का उपयोग अवश्य करें व तेज वाहन न चलाएं ओर चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। साथ ही वाहन चलाते समय नशीली सामाग्रीयों का सेवन न करने को लेकर जागरूक किया गया। यातायात माह पूरे नवम्बर तक चलाया जायेगा और इस दौरान विशेष तौर पर स्कूली वाहनों पर निगरानी रखी जायेगी व स्कूल संचालकों को इसके प्रति निर्देशित किया जायेगा।

उन्होंने आगे कहा कि वाहन चालकों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की और कहा कि कई लाख लोग यातायात के नियम का पालन ना करने के कारण दुर्घटनाओं में घायल हो जाते व काफी लोगो की मौतें हो जाती हैं. इसलिए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और अपने आस पास व अपने ओर अपने परिवार रिस्तेदारो को भी पालन करने को कहना चाहिए।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह, आरआई आरटीओ आरडी प्रसाद वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रुपेश कुमार, निरीक्षक यातायात सत्यसान्याल शर्मा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking