कुशीनगर। सोमवार को पडरौन ब्लॉक के नगर क्षेत्र के बीईओ के रूप में हिमांशु सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया । इसके पूर्व खड्डा ब्लाक के बीईओ थे । विभिन्न शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
नवागत बीईओ ने परिचय सत्र के दौरान कहा कि बेसिक शिक्षा हेतु शासन की योजनाओं का मूर्त रुप में क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता है। विद्यालयों में उन्नत शैक्षणिक वातावरण के लिए निरंतर प्रयास होगा। निपुण लक्ष्य को सर्वप्रथम प्राप्त करने के लिए उन्होंने प्रतिबद्धता जताते हुए शिक्षकों व कर्मचारियों को अपना शत प्रतिशत योगदान देने की अपील की। बीईओ ने कहा कि अध्यापक अपने जिम्मेदारी का ससमय व निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए भयमुक्त वातावरण में शैक्षणिक कार्य करें इसके लिए उचित प्रबंध किया जाएगा। इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी ,प्रवीण पांडेय, कुंजेश्वर सिंह , माधव गोविंदराव, अभिनंदन आदि मौजूद रहे।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…