हाटा/कुशीनगर। पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नगर में स्थानीय विधायक पवन केडिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं अपने पार्टी के जिंदाबाद एवं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के अमर रहे का नारा लगाया तथा भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘अटल युवा संकल्प यात्रा’ (बाइक रैली) को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से स्पष्ट है कि उत्तरप्रदेश में कमल का खिलना तय है। तीन बार देश की बागडोर संभालने वाले अटल बिहारी वाजपेई की गिनती देश के लोकप्रिय नेताओं में होती थी। राजनीति के क्षेत्र में भी मर्यादा और आदर्शों का परिचय उनके राजनैतिक जीवन में सदैव दिखता रहा। एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ साथ एक अच्छे कवि भी थे।
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी महेंद्र यादव, बाबू नंदन सिंह, अमर केडिया, नंदू सिंह, नंदकिशोर नथानी, देवेंद्र सिंह, घनश्याम गोरखपुरी, मंडल मुंशी सिंह, विशाल वर्मा, कुलदीप टाइगर, सर्वेश सिंह, कान्हा श्रीवास्तव, आनंद वर्मा, शिवम केडिया, प्रिंस तिवारी, गौरव तिवारी, धर्मवीर गौड़, विकास राव, रजनीश बरनवाल, आनंद केडिया, शाही फैजान खान, आदिमौजूद रहे.
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…