News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधानसभा चुनाव लड़ने का महन्थ बृजमोहन दास ने किया ऐलान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 25, 2021  |  2:49 PM

971 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधानसभा चुनाव लड़ने का महन्थ बृजमोहन दास ने किया ऐलान
  • न्याय, शिक्षा, रोजगार, सम्मान के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा- महन्थ

चौबुर्जी मन्दिर दशरथ गददी अयोध्या के पीठाधीश्वर और धर्म ध्वजा धारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य महन्थ बृज मोहन दास जी महाराज ने विधानसभा सीट 275 अयोध्या से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उक्त निर्णय महाराज जी ने अपने समर्थकों व शिष्यों की सहमती से लिया है। महन्थ श्री श्री दास जी ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार, किसानों व मजदूरो को योजनाओं का लाभ, बच्चों को शिक्षा, गरीबों, वृद्धों, दिव्यांगों, महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा तभी सबको न्याय मिलेगा। श्री दास ने अयोध्या की जनता से राम राज्य की स्थापना के लिए विधानसभा चुनाव 2022 में समर्थन की अपील की। महन्थ श्री दास के हवाले से सूत्रों ने बताया कि महन्थ जी को अगर भाजपा से टिकट मिलता है तो निश्चित चुनाव लड़ेंगे। धर्म ध्वजा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दास को प्रदेश के मुख्यमंत्री व पीठाधीश्वर गुरु गोरक्षनाथ पीठ योगी जी का गुरु भाई बताया और कहा कि गुरु जी चुनाव में सीएम के साथ प्रचार भी करेंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking