News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बोलेरो ने बाइक मे मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 26, 2024  |  7:58 PM

199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बोलेरो ने बाइक मे मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र के गांव अथरहा के समीप अजीज नगर दुबौली मार्ग पर स्थित जगत चौराहे पर बोलेरो के चपेट में आने से अधेड़ महिला की घटना स्थल मौत हो गयी । इस घटना मे एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही बोलेरो को कब्जे मे ले लिया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौनरिया टोला लमुहवा निवासी :राबड़ी देवी 50 वर्ष पत्नी रवींद्र यादव अपने बगलगीर श्याम बिहारी गुप्ता 35 वर्ष पुत्र हीरा गुप्ता के साथ मोटर साइकिल से पिलिया की झाड़ फूंक कराने के लिए ग्राम पंचायत सिकटिया गयी थी। वहां से लौटते समय जगत चौराहे पर बोलेरो गाड़ी संख्या यूपी 53 डीटी 9709 ने ठोकर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

गंभीर रुप से घायल श्यामबिहारी को सीएचसी मोतीचक, मथौली पहुचाया गया। जहा प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतका राबड़ी देवी की शादी धर्मपुर कुशीनगर में हुआ था, लेकिन वह मायके मे गौनरिया ही रहती थी। महिला का एक पुत्र अमरनाथ यादव व चार लड़कियां है । अमरनाथ की शादी हो गयी है। जो पंजाब में रह कर मजदूरी करता है। चार लड़कियां में से दो का शादी हो गया है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking