News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अपने चहेतो के नाम फर्जी ग़ल्ला खरीद कर, लाखो का फर्जीवाड़ा हुआ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 18, 2021  |  10:47 PM

811 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपने चहेतो के नाम फर्जी ग़ल्ला खरीद कर, लाखो का फर्जीवाड़ा हुआ
  • फर्जीवाड़ा का खुलासा तब हुआ जब एक युवक व महिला के नाम से सप्लाई विभाग कसया द्वारा नोटिस जारी हुआ कि आप लाखो का खाद्यान बेचा है, आप बड़े किसान है तथा आप सहकारी सस्ते गल्ले कि दुकान से राशन उठाने के पात्र नहीं है l

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र कसया में गल्ला माफियाओं द्वारा अपने चहेतो के नाम से फर्जी गल्ला खरीद कर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया हैl इसका खुलासा तब हुआ कि जब एक युवक व एक महिला के नाम से सप्लाई विभाग कसया द्वारा नोटिस जारी हुआ कि आप द्वारा लाखों रुपये का खाद्यान बेचा गया है इस लिये आप गरीब नहीं है आप सहकारी सस्ते गल्ले की दुकान से कम मूल्य या फ्री का राशन उठाते है जिसके के लिये पात्र नहीं है जिसके कारण आपका राशन कार्ड निरस्त करने की संस्तुति की जाती है और आप द्वारा इस सम्बन्ध मे कुछ सफाई देना
है तो इसका जवाब आप विभाग के कार्यालय मे आकर दें सकते है । सप्लाई विभाग का नोटिस मिलते ही यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गया ।जबकि सुनने मे आया है कि कुछ लोग स्वीकार किये है कि हमने गल्ला बेचा है l जबकि कुछ लोगो को इससके बारे मे जानकारी ही नहीं है l

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन सितम्बर को नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 2 माँ कोटेश्वरीनगर निवासी मलेंद्र कुमार व उनकी माता कमलावती देवी के नाम धान व गेहूँ विक्रय की सूचना एक पत्र के माध्यम से दी गयी जिसमे इस वार्ड से कुल 12 किसानों द्वारा खाद्यान बेचा गया था जिसमे सबके खाते में धनराशि भेज दी गयी थी।जबकि एक किसान मलेंद्र कुमार ने अपना तथा अपनी माँ के खाते को बैंक जाकर चेक कराया तो खाते में रूपया नहीं गया थाl जब कि दोनों के खाते में 9 लाख रूपया सो कर रहा था इसकी जानकारी होने पर पीड़ित व्यक्ति बरवाजंगल स्थित एसएमआई गोदाम पर पहुचा और अपनी बात बताई जहा पर मौजूद कुछ कर्मचारियों द्वारा बताया गया की यह कोई बड़ी बात नही है समस्या का समाधान हो जायेगा जबकि पीड़ित व्यक्ति इससे संतुस्ट नहीं था । क्योकि उसे अपने राशन कार्ड के निरस्त होने का भय था , उन कर्मचारियों ने पीड़ित व्यक्ति को एक प्रार्थना पत्र का नमूना दिया और बताया कि आप यह प्रार्थना पत्र सप्लाई विभाग में जमा कर दे आपका राशन कार्ड नही निरस्त होगा । पीड़ित व्यक्ति ज्योही घर पहुचा कि सप्लाई विभाग कसया द्वारा नोटिश जारी कर दिया गया कि आप बड़े किसान है आपके नाम जरी राशन कार्ड निरस्त कर दिया जायेगा, अबिलंब कार्यालय में पहुच कर अपना पक्ष प्रस्तुत करें । तो व्यक्ति आग बबूला हो गया और जांच पड़ताल करना सुरु कर दिया ।

इतने बड़े खाद्यान घोटाले की जानकारी जब भाजपा नेता संतोष सिंह को हुई तो वह तत्काल पीड़ित व्यक्ति मलेंद्र कुमार को लेकर एफसीआई गोदाम बरवाजंगल पहुचे जहा एसएमआई से मुलाकात नही हुई तो दूसरे दिन 4 सितम्बर को पुनः एसएमआई के पास पहुचकर इतने बड़े घोटाले की जानकारी लीl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking