कुशीनगर । जनपद में पुलिस ने बैंक चेकिंग कर उपभोक्ताओं में सुरक्षा का एहसास दिलाया। वही बैंक परिसर में टहल रहे संधिग्ध लोगो की जांच परख की गाई।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को जनपद कुशीनगर के समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष,चौकी प्रभारी को बैंको की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में जनपद कुशीनगर के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंको के आस-पास तथा बैंक के अन्दर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों को चेक किया गया तथा बैंक में मौजूद लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत जागरुक किया गया एवं बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…