News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सीएमओ ने आयुष्मान गोल्डेन योजना की प्रगति का किया निरीक्षण

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 4, 2023  |  5:33 PM

754 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीएमओ ने आयुष्मान गोल्डेन योजना की प्रगति का किया निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। शनिवार को सीएमओ डा. सुरेश पटारिया ने सीएचसी प्रभारी डा. अमित राय व चिकित्साकर्मियों के साथ तमकुही के बरवाराजापाकड़ के मनीपार टोला में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड योजना की प्रगति जानने हेतु औचक निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

गांव में तैनात आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ता विद्यावती, श्वेता व संगिनी अनीता शर्मा मोबाइल एप के माध्यम से लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बना रही थी। उक्त टोले में सूचीबद्ध 57 लाभार्थी परिवार के सापेक्ष 33 कार्ड बन चुके हैं। आशा ने बताया कि शेष परिवारों के मुखिया रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं। सीएमओ ने लाभार्थियों को योजना के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि इस योजना के तहत गंभीर बीमारी के इलाज के लिए गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष के स्वास्थ्य कवच से जोड़ना है।

इस दौरान बीपीएम प्रवीन कुमार राय, एआरओ विजय चौहान, बीसीपीएम वाहिद हुसैन, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking