News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी की देख- रेख में क्रॉप कटिंग हुई संपन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 15, 2024  |  5:23 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की देख- रेख में क्रॉप कटिंग हुई संपन्न
  • क्रॉप कटिंग द्वारा क्षेत्र के रबी फसल की उत्पादकता का होता है आकलन

कुशीनगर। सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की देख रेख में तहसील सदर विकासखंड पडरौना के राजस्व ग्राम सौहरौना में किसान सब्बीर अहमद पुत्र निसार के खेत में रबी फसल गेहूं की उत्पादकता का वास्तविक स्थिति का आकलन करने हेतु क्राप कटिंग की कार्यवाही संपन्न हुई। इस दौरान मौके पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा विभाग द्वारा उपलब्ध रैंडमली नंबर के पश्चात चयनीय गाटा संख्या के माध्यम से ग्राम के एक खेत में समबाहु त्रिभुज के प्रति 10 मीटर भुजा वाले क्षेत्र के अंतर्गत रबी फसल गेहूं की कटाई हुई और कटाई छंटाई के बाद गेहूं का वजन 17.050 किलो ग्राम प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने वहां मौजूद किसानों से संवाद किया और अपने नजदीक के क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए कहा।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सही आंकड़े शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए,जिससे वास्तविक आंकड़े ही परिलक्षित हो। वहां उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व परिषद द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार शेष सभी चयनित रैंडम नंबर के गटाओ को क्रॉप कटिंग की कार्यवाही संपन्न कर विभाग को शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित करें।

गौरतलब है कि क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है। क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार करके शासन को भेजे जाते हैं।क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा धारक को नुकसान का मुआवजा दिया जाता है। कृषि विभाग जनपद के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग आंकड़ों का औसत निकाल कर शासन को भेजता है। इसके आधार पर ही जनपद में विभिन्न फसलों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है।

इस दौरान सांख्यिकीय विभाग के अधिकारी ओम प्रकाश दुबे, राजस्व निरीक्षक छेदी प्रसाद , लेखपाल अग्निवेश पांडे, गजेंद्र सिंह सहित अन्य संबधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking