News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सांस्कृतिक व कवि सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 24, 2023  |  6:26 PM

441 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सांस्कृतिक व कवि सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने शुभारंभ देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम भठही बुजुर्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन मंगलवार की रात में हुआ । इसमें गायक और कवियों ने हास्य व्यंग सिंगार प्रेम के साथ महंगाई और बेरोजगारी पर कविताएं सुनाएं, जिसमे संतोष संगम की रचना “तेरी नगरी में नहर के पानी रहे” की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई।

आपके लिए और..- ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का...

कार्यक्रम के बतौर अतिथि सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ उसके बाद भोजपुरी लोकगायक गोलू राजा की प्रस्तुति का आगाज सरस्वती वंदना के साथ कई लोक भजन के साथ हुआ और भजन सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।
भोजपुरी लोक गायिका निशा दुबे की शानदार गायकी पर दर्शक झूम उठे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला ने अतिथियों का आभार प्रकट किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन नितीश पांडे ने किया कवि बादशाह प्रेमी और मधुकर मिश्र सहित अन्य कवियों ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपनी कविताएं प्रस्तुत की इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित देवरिया के लोकप्रिय सांसद डॉ रामापति राम त्रिपाठी जी, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा जी, प्रेमचंद्र मिश्रा जी, खडा विधायक विवेकानन्द पांडेय जी, सत्यम शुक्ला जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, संजय चौरसिया ग्राम प्रधान, पत्रकार पप्पू राजभर, सतेंद्र शुक्ल, विकास गुप्ता, नीतीश पांडेय, अमित जायसवाल, मनोज तिवारी,आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking