News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: फंदे से लटकती मिली महिला का शव, डेढ़ माह पूर्व जहर खाने से हुई थी उसकी पति की मौत!

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 14, 2021  |  7:49 PM

1,448 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फंदे से लटकती मिली महिला का शव, डेढ़ माह पूर्व जहर खाने से हुई थी उसकी पति की मौत!

कुशीनगर: फंदे से लटकती मिली महिला का शव, डेढ़ माह पूर्व जहर खाने से हुई थी उसकी पति की मौत!

आपके लिए और..- शराब, शर्म और वर्दी! लड़की की डिमांड पूरी न होने...

सुकरौली बाजार/कुशीनगर। हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली के जोलहिनिया चौराहा पर एक महिला का शव उसके ही छत के कुंडी से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार श्री भागवत सिंह की पतोहू वंदना उर्फ गोल्डी सिंह उम्र करीब 28 वर्ष का शव उसके ही छत की कुंडी से लटकता हुआ उस समय मिला जब उसकी माँ बाजार से मोबाइल चार्ज कर घर पहुची। ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत 112 नंबर पर फोन किया गया मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूत्र के अनुसार 16 मई2021 को श्री भागवत सिंह का पुत्र विपिन कुमार सिंह (मृतका का पति ) की भी जहर खाने से मृत्यु हो गई थी। मृतका की मां भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से हमेशा मृतका बन्दना के साथ ही रहती थी ।मृतका के पेट में 6 माह का बच्चा भी । लेकिन आज उसकी लाश छत की कुंडी से लटकती हुई मिली। घटना की सूचना पाते ही हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक, चौकी प्रभारी सुकरौली सुरेन्द्र बहादूर सिह आदि अपने हमराहीयों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार

हाटा कुशीनगर: बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय विधानसभा सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक…

डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति
डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति

मथौली बाजार कुशीनगर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), कुशीनगर के गणित प्रवक्ता…

हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking