News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सिर पर झूल रही मौत! सड़क के बीच झूल रहे जर जर बिजली के नंगे तार, जिम्मेदार अंजान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2021  |  3:50 PM

857 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सिर पर झूल रही मौत! सड़क के बीच झूल रहे जर जर बिजली के नंगे तार, जिम्मेदार अंजान!
  • इस मार्ग पर आने जाने वाले ऊँची चार पहिया वाहन या ट्रैक्टर ट्राली तार के संपर्क मे आने से बाल बाल बचते है, कई बार तो यहाँ बड़ी दुर्घटना होने से बच गया है।

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय नगर कसया के सटे नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 15 वीर सावरकर नगर (सबया )मे जो गोला बाजार पशु चिकित्सालय के बगल से होकर जाने वाली सड़क ट्यूबेल कालोनी होते हुए नेशनल हाईबे से जुड़ती है l इसी मार्ग पर ट्यूबेल कालोनी से महज लगभग 100मीटर आगे विद्युत सप्लाई का नंगा तार पोल के माध्यम से गया है l बिजली का नंगा तार बिजली खम्भे से काफ़ी निचे लटक गया है,जो जमीन से काफ़ी कम ऊचाई पर होने के कारण इस मार्ग से होकर आने जाने वाले ऊँचे चार पहिया वाहन या ट्रैक्टर ट्राली नंगे तार के संपर्क मे आने से बाल बाल बचते है l स्थानीय निवासियों का कहना है कि कभी कभी वाहन चालक के अज्ञानता वस तार के संपर्क मे भी आ चुके है किन्तु सयोंग वस ही कहिये उस मौके पर तार मे विद्युत प्रवाह न होने के कारण बाल बाल बच गये और ऐकाद बार तो इधर से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे लेबर भी इसके संपर्क मे आ गयेl उस समय भी संयोग ही रहा कि बिजली कटी हुई थी जिसके कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गया, नहीं तो कई जाने चली जाती l स्थानीय लोगो ने बताया कि इधर लाइट खराब होने पर विद्युत कर्मचारी बनाने आते है जिनसे काईबार इस जर जर लटके हुए तार को बदल कर ऊपर पोल की ऊचाई पर नया तार लगाने की बात कही गयी पर सालो बाद भी अभी तक यह सही नहीं किया गया l इसके कारण कभी कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाय l मौके पर देखने से पता चलता है कि इस मार्ग पर अधिकांश विद्युत कनेक्शन धारी अपना सप्लाई केबल तार पोल से न लें जाकर पोल के बीच मे लटकते तारों से कटिया कनेकशन के सहारे बिजली जला रहे है l जिसको विद्युत विभाग की लापरवाही ही कहा जायेगा कि विभाग के इस क्षेत्र मे तैनात कर्मचारी देख रेख नहीं करते नहीं तो एसी समस्या नहीं आती l

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड
गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड

कुशीनगर। रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेज़ो एवं रोटरी फाउंडेशन के अध्यक्ष होल्गर नाक…

चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले।के कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद अस्पताल में महज चार दिन की नवजात बच्ची की…

अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking