News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी के चल रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 18, 2023  |  3:47 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी के चल रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी के द्वारा आज उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी के चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

निरीक्षण दौरान प्रशिक्षण कक्ष में जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण संबंधित सवाल जवाब किए। उनसे पीठासीन अधिकारी के कार्य व दायित्व, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी के कार्य के बारे में पूछा। स्याही, टेंडर वोट, चैलेंज आदि के बारे में जाना गया। बैलेट पेपर, कितने तरीके का मतपत्र, मतपत्र का रंग , मतदान शुरू और समाप्त होने के वक्त अनाउंसमेंट, पीठासीन डायरी, इत्यादि के बारे में जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से पूछा। जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान हेतु निर्देशित करते हुए बताया कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपने अपने कार्य और दायित्व के बारे में जानना जरूरी है। मतदान केंद्र पर अपनाए जाने वाले ऐहतियातो का भी निर्देश जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को दिया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, डीडीओ कल्पना मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking