News Addaa WhatsApp Group Join करें

किसान गोष्टी में किसानों को दी गयी नैनो उर्वरक की तकनीकी जानकारी

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 6, 2025  |  4:26 PM

242 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
किसान गोष्टी में किसानों को दी गयी नैनो उर्वरक की तकनीकी जानकारी WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम अथरहा में इफको बिक्री केन्द्र के प्रांगण में एक किसान गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को खेती करने की नयी तकनीकी जानकारी के साथ साथ नैनो उर्वरक की भी तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी ।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

इस दौरान इफको कुशीनगर के क्षेत्र अधिकारी अनमोल रत्न ने किसानों को नैनो यूरिया के महत्व के बारे में समझाया और बताया कि किस प्रकार एक बोतल यूरिया एक बोरी यूरिया को प्रतिस्थापित कर सकती है इससे हमारी मिट्टी जल एवं पर्यावरण की रक्षा तो होगी ही साथ ही देश पर पड़ने वाले उर्वरक सब्सिडी के भारी भरकम बोझ से छुटकारा मिलेगा। नैनो यूरिया परंपरागत यूरिया का विकल्प है नैनो यूरिया परंपरागत यूरिया के मुकाबले सस्ता भी है एवं इसके प्रयोग से उत्पादन भी बढ़ता है दलहनी फसलों में 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर उपयोग किया जाता है जबकि खाद्यान्न फसलों में 4 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर फसल पर छिड़काव किया जाता है, इसके उपयोग से मिट्टी के जीवांश पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इफको एम सी के अजीत सिंह ने कृषि रासायनों के प्रयोग और उसके लाभ और हानि के बारे में विस्तार से समझाया। इफको के एस एफ ए अभिषेक दूबे ने कार्यक्रम का संचालन किया और इफको एम सी के अटल त्रिपाठी ने आगंतुकों का धन्यबाद ज्ञापित किया ।

इस अवसर पर नन्दलाल कुशवाहा, सुरेश मौर्या, रामजीत प्रसाद, रामहर्ष कुशवाहा, धुरुप मिश्रा, पवन यादव, सुरेश यादव, प्रदीप यादव, रामरूप यादव, अजय पटेल, मोहित कुशवाहा, रिंकू पटेल, सुरेश कुशवाहा, नरेन्द्र राव, विद्यासागर सिंह, धुरखेली, विभूती कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा,अमर सिंह सहित आदि किसान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking