News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा के गांव महुई स्थित लगभग 200 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ विरासत वृक्ष में शामिल करने की मांग

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 4, 2025  |  7:00 PM

257 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा के गांव महुई स्थित लगभग 200 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ विरासत वृक्ष में शामिल करने की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय विधायक मोहन वर्मा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान गांव महुई पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां बरगद का पेड़ लगभग 200 से 250 वर्ष पुराना है।और यहां हर वर्ष गांव के सभी लोग पुजन अर्चन व कीर्तन करते हैं।इस पर विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार विलुप्त हो रही वृक्ष प्रजातियों के संरक्षण और उसके प्रति जागरूकता की नीति पर काम कर रही है।इस वृक्ष को विरासत वृक्ष में शामिल कराया जायेगा। विधायक मोहन वर्मा ने दूरभाष से हाटा वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को बरगद के वृक्ष का निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा।वहीं विधायक के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव बरगद वृक्ष का निरीक्षण किया और कहा कि विधायक मोहन वर्मा की पहल पर महुई ग्राम मे अत्यंत पुराने बरगद के वृक्ष को प्रदेश के विरासत वृक्ष की श्रेणी मे लाने का प्रयास किया जायेगा।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

वृक्ष की आयु की जांच उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा कराई जाएगी।अब इस बरगद वृक्ष का संरक्षण वन विभाग द्वारा कराया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking