News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दिवाकर ने तनवीर को दिखाया आसमान…जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का किसान इण्टर कॉलेज में हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 6, 2023  |  8:02 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दिवाकर ने तनवीर को दिखाया आसमान…जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का किसान इण्टर कॉलेज में हुआ आयोजन

पडरौना/कुशीनगर।किसान इण्टर कालेज पिपरा बाजार में जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.गोरख राय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम के शुभारंभ की अनुमति दी। मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे अवधेश पांडेय,प्रधानाचार्य हरिराम ओंकार मल्ल खेतान इंटर कालेज लक्ष्मीगंज ने अखाड़ा पूजन कराया। तत्पश्चात कुश्ती प्रतियोगिता का पहला जोड़ अंडर 14 में दिवाकर यादव और तनवीर आलम के बीच हुआ जिसका हाथ मिलवाने का कार्य डा गोरख राय,धनंजय तिवारी एवं अवधेश पांडेय ने किया जिसमें दिवाकर ने तनवीर को आसमान दिखाया। अंडर 17 में किसान इण्टर कालेज पिपरा बाजार के आजम खान और इंजमामुल प्रथम रहे जिसका हाथ मिलवाने का कार्य ऊदल प्रधानाचार्य रा.ई.का.कटाई भरपुरवा,अनिल मिश्र व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा परिषद, 55किलो भार वर्ग में वीर बहादुर यादव एवं विकास यादव के बीच घमासान हुआ जिसमें वीर बहादुर ने विकास को चित्त किया।जिसका उद्घाटन गोरख मिश्र और डा. सत्यप्रकाश मिश्र ने किया। पुनः इसी वर्ग में बबलू यादव और चंद्रेश्वर यादव के बीच मुकाबला हुआ जिसमे चंद्रशेखर विजय प्राप्त किए। 60किलो भार वर्ग में विकास सैनी एवं 80किलो भार वर्ग में मंजेश यादव बिजयी हुए। बालिका वर्ग के कुश्ती में निक्की सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में क्षेत्रीय पहलवान शंखी यादव और जिला स्टेडियम कोच पंकज यादव रहे।उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र,राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजौली से संजय पाण्डेय एवं अभिषेक पांडेय रहे।थाना प्रशासन से अरविंद कुमार राय एवं अशोक यादव ने भी खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय एवं शिक्षकगण डा.विष्णु प्रताप चौबे, संजय गौतम,सुनील पांडेय, शिवेंद्र चौबे और सतीश कुशवाहा,अजीत यादव द्वारा आगत सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं उत्तरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक,छात्र/छात्राएं और शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धनंजय कुमार ने किया।

संबंधित खबरें
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking