Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • कुशीनगर के प्रमुख शॉपिंग मॉल, रिटेल स्टोर्स और लाइफस्टाइल मार्केट 2026-27: शॉपिंग की पूरी गाइड• कुशीनगर के बेस्ट ब्यूटी पार्लर और ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट 2026-27: पडरौना, कसया, हाटा, तमकुहीराज, फाजिलनगर व खड्डा की पूरी लिस्ट• कुशीनगर के टॉप 10 मैरिज गार्डन व बैंक्वेट हॉल 2026-27 की सूची: पता, सुविधाएं और बुकिंग गाइड• कुशीनगर की सभी 7 विधानसभा सीटों की प्रोफाइल और राजनीतिक समीकरण (UP Election 2027 Special)• UP वोटर लिस्ट 2026-27 में अपना नाम कैसे चेक करें और नया नाम कैसे जुड़वाएं (Complete Step-by-Step Guide)

कुशीनगर: डॉ रोहित कुमार बने प्रदेश प्रवक्ता तो डॉ आशुतोष बने प्रदेश सचिव

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Sep 19, 2021, 10:49 PM IST • अब तक 1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • सयुक्त एनएचएम संघ के प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

हाटा/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा) । सयुक्त एन एच एम संघ के प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेश नेर्तृत्व द्वारा शनिवार को देर शाम किया गया। जिसमें कुशीनगर जनपद से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में चयनित किया। जिसमे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक व टीबी सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्र को प्रदेश सचिव तो वही सीएमओ कार्यालय में कार्यरत जिला कंसल्टेंट क्यू.ए. डॉ रोहित कुमार को प्रदेश प्रवक्ता के लिये मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त सयुक्त एनएचएम संघ के प्रदेश सचिव डॉ आशुतोष मिश्र व प्रदेश प्रवक्ता डॉ रोहित कुमार ने संगठन के प्रदेश संयोजिका व टीबी संघ की प्रदेश अध्यक्षा सुनैना अरोड़ा,सयुक्त एन एच एम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल गुप्ता व महामंत्री योगेश उपाध्याय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है,उस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया जायेगा।प्रदेश संयोजिका सुनैना व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल गुप्ता ने कहा कि डॉ आशुतोष मिश्र व डॉ रोहित कुमार को निस्वार्थ राष्ट्र हित और कर्मचारी हित में किए गए कार्य को देखते हुए इस पद पर इन्हें मनोनीत किया जाता है।इनसे उम्मीद किया जाता है की यह संगठन का विस्तार वह सामाजिक समरसता तथा कर्मचारियों के समस्याओं को दूर करने में मिसाल कायम करेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी में चयनित होने पर कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनन्द उपाध्याय,जिला मंत्री विनोद दुबे,जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी राजेश शुक्ला,टीबी संघ के जिलाध्यक्ष राजीव राय,जिलामंत्री निशांत मिश्र,जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव,एलटी संघ के मंडल उपाध्यक्ष विजयकृष्ण द्विवेदी, एलटी संघ के जिलाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय,जिलामंत्री संतोष गौड़,एल ए संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी,बीएसडब्ल्यू संघ के जिलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा,जिलामंत्री सत्यप्रकाश रावत,राजकुमार चौधरी,एन एम ए संघ के जिलाध्यक्ष रामध्यान सिंह,राजेश ओझा,लालसाहब सिंह,देवेंद्र सिंह,इमरान खान,बीपीएम राहुल श्रीवास्तव,ब्रजेश उपाध्याय,शरतेन्दु शुक्ला,अजय यादव,सीएचओ नेहा गुप्ता,मनीषा,नीलम,प्रीति,प्रगति,सुनीता, जिया,सपना,स्टाफ नर्स कमिनीं,प्रिया,एएनएम प्रियंका,निधि,प्रतिभा,पूनम,कुमकुम,विभा,लालमती आदि सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi