खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नवसृजित नगर पंचायत छितौनी स्थित न्यू पीएचसी छितौनी पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ युवा ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष भाजपा नेता संजय हमदर्द ने फीता काटकर किया।बताते चलें कि स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वखला आरोग्य मेला कोरोना काल में बाधित हो गया था, जिसे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुनः संचालित करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को मिला है। इसी तरह न्यू पीएचसी भुजौली बाजार, शिवपुर, न्यू पीएचसी वरवारतनपुर में भी रविवार को आरोग्य मेला लगा, जहां ग्राम प्रधानों ने मेले का उद्घाटन करा डाक्टरों की टीम ने मरीजों का ईलाज व कोरोना कीट वितरित किया गया। इस दौरान चिकित्सक मुकेश कुमार महिला चिकित्सक इंदु देवी, फार्मासिस्ट शैलेश तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विजय वर्मा,डा. पारसनाथ गुप्ता, डा. अमित कुमार, रामप्रकाश, अशोक यादव, सागर, बबलू कुशवाहा, समझावती देवी, भगमानी सहित दर्जनों आशा, आंगनबाड़ी आदि उपस्थित रहीं।
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के सलेमगढ़ चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते पैदा हुई जाम…
कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सलेमगढ़ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा…