Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कुशीनगर: दो दिन तक चार चार घंटे बाधित रहेगी बिजली की आपूर्ति

सुनील नीलम
Nov 6, 2023, 5:10 PM IST • अब तक 423 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। पारेषण खंड के 132 केवी उपकेन्द्र राजापाकड़ पर तैनात जेई सागर कुमार ने जानकारी दी कि उपकेंद्र से जुड़े 33 केवी दुदही, गुरवलिया, तमकुहीरोड , तमकुहीराज, तरयासुजान, कुबेरस्थान, सरगटिया, जरार व पटहेरवा सहित नौ उपकेंद्रो की विद्युत आपूर्ति मंगलवार व बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बाधित रहेगी।

पारेषण खंड के एसडीओ कमलेश कुमार द्वारा जारी निर्देश के हवाले से बताया कि 132 केवी मोतीराम अड्डा – राजापाकड़ लाइन का अनुरक्षण कार्य व निर्माणाधीन 132 केवी पडरौना – राजापाकड़ लाइन का स्ट्रिंगिंग का कार्य होने के चलते आपूर्ति को बंद किया जाएगा। उपभोक्ता उपरोक्त तिथि पर पेयजल इत्यादि की व्यवस्था ससमय कर लें।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi