News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, एक तस्कर जख्मी साथी के साथ गिरफ्तार….पटहेरवा थाना क्षेत्र का निवासी है घायल तस्कर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 11, 2024  |  10:55 AM

198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, एक तस्कर जख्मी साथी के साथ गिरफ्तार….पटहेरवा थाना क्षेत्र का निवासी है घायल तस्कर WhatsApp
Responsive image
  • पिकप से छः गो वंश के साथ अवैध शस्त्र बरामद

कुशीनगर । बीती रात्रि एक बार फिर धाकड़ धवल की पुलिस से पशु तस्करों से आमना सामना हुआ है जिसमे हुई आत्म सुरक्षा फायरिंग में एक पशु तस्कर की पैर में गोली लगी है,और उसे घायल अवस्था मे एक अन्य उसके साथी को भी पुलिस टीम गिरफ्तार कर ली है। जिन्हे पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

जिले में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार की रात्रि में कोतवाली हाटा पुलिस टीम द्वारा कोतवाली हाटा क्षेत्र के ग्राम पगारा राष्ट्रीय राज मार्ग के पास बैरियर गाड़ाबन्दी कर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि एक पिकप वाहन सामने से आते हुए दिखाई दी जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास गया कि पीकप वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से गोली चलायी गयी जवाबी प्रतिरक्षा में अभियुक्त अब्दुल अजीज पुत्र नसरुद्दीन निवासी कुचिया मठिया, पोखरभिंडा थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर की पैर में गोली लगी,जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया,वही उसका साथी मोहमद वसीम पुत्र वकील निवासी धुलिया थाना माझागढ़ जिला गोपालगंज ( बिहार) को दबोच लिया गया है। मौके से एक पिकप वाहन उसमे लदे छः राशि प्रतिबंधित गो वंश, दो तमन्चा 315 बोर , दो अदद फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर , पांच अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,तीन सौ सत्तर रुपये नगद ,दो मोबाइल फोन की बरामदगी की गयी।

यहां बताना लाजमी होगा की घायल पशु तस्कर अब्दुल अजीज एक शातिर पशु तस्कर है जिसके ऊपर संतकबीर नगर, गोरखपुर,के साथ ही कुशीनगर जिले की थाना तमकुहीराज में तीन अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

कामयाबी दिलाने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह कोतवाली हाटा , उप निरीक्षक संतराज यादव, उप निरीक्षक संदीप सिंह,हेड कांस्टेबल पंकज सिंह,आरक्षी गिरिश कुमार,आरक्षी ब्रजेश यादव की भूमिका अहम रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking