News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण आत्मा की गवर्निंग बोर्ड की गयी बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 5, 2022  |  9:42 PM

554 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण आत्मा की गवर्निंग बोर्ड की गयी बैठक WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिला अधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण आत्मा की गवर्निंग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। उक्त बैठक में जिला कृषि कार्य योजना राष्ट्रीय मिशन कृषि विस्तार व तकनीक पर राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम फॉर एक्सटेंशन रिफॉर्म तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई ।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बैठक में गन्ना, केला, हल्दी के संदर्भ में जनपद कुशीनगर के कृषकों को अनुसंधान केंद्र में प्रशिक्षण हेतु भेजे जाने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा इंटरक्रॉपिंग का प्रशिक्षण गन्ना कृषको को करवाया जाए, किसान मेला हेतु उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया। कृषि आधारभूत फंड के माध्यम से विभिन्न समितियों व समूह कृषको को विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पादों में प्रोत्साहित किए जाने के बात उन्होंने की।

उक्त बैठक में फिशरीज, सेरीकल्चर, डेयरी, मृदा प्रबंधन, कृषि यंत्र व सिंचाई उपकरणों पर अनुदान के संदर्भ में भी चर्चा हुई। इस क्रम में कृषकों के द्वारा शिकायत किए जाने पर कि उद्यान विभाग द्वारा प्रदान सब्जियों के बीज खराब निकले हैं, जिलाधिकारी ने संबंधित बीज कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट भेजने के लिए तथा सर्वे कराने के लिए उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी बी आर मौर्य ने धान कृषकों से अपील करते हुए कहा गया की 01 एकड़ क्षेत्रफल में 01 बोरी यूरिया से ज्यादा का प्रयोग ना करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडेय, उप निदेशक कृषि आशीष श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking