Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: गुफरानुल्लाह बख्शी बने पसमांदा मुस्लिम संघ के जिलाध्यक्ष

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 13, 2023, 8:26 PM IST • अब तक 636 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कसया/कुशीनगर। भाजपा समर्पित संगठन अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहजादे अली अंसारी ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड अमिय नगर कसया निवासी गुफरानुल्लाह बख्शी को जनपद कुशीनगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है l

दिए गये पत्रक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंसारी ने कहा है कि अखिल भारतीय मुस्लिम पसमांदा संघ के प्रति श्री बख्शी के योगदान को देखते हुए उन्हें यह पद दिया गया है l हमें आशा है कि श्री बख्शी इस पद पर बने रह कर जन सेवा व समस्याओ का समाधान करता हुए संघ को सर्वस्पर्शी एवं सर्व व्यापी बनाएंगे, तथा प्रधानमंत्री के संकल्प सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को साकार करने में अपना योगदान देंगे l

Advertisement

इस उपलब्धि पर विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, कैश खान, नबी हसन, रहमत अली, मुस्ताक अंसारी सहित सैकड़ो शुभचिंतको ने शुभकामनायें एवं बधाई दिया है l

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi