News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 6, 2023  |  4:15 PM

697 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में  WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर। मुख्यमंत्री  द्वारा लखनऊ से नगर विकास विभाग, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम व नगर विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।इस अवसर पर जनपद कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में बतौर मुख्य अतिथि  विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, जनप्रतिनिधिगण व पी0 एम0 आवास योजना से लाभान्वित लाभार्थियों द्वारा उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।
इस अवसर पर  विधायक पडरौना ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की चिंता हर वर्ग की तरफ है। व्यापारी, महिला, युवा, आदि के लिए सरकार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि महिलाएं सशक्तिकृत हों, मजबूत बनें। उन्होंने कहा कि नगर सृजन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ साथ तमाम अन्य योजनाओं के माध्यम से आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है स्वच्छता तथा कर्मचारियों के हित में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों के साथ-साथ नगर निकायों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं भी दिया। इससे पहले  विधायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में रीना देवी, मुन्नी निशा, सच्चिदानंद, ताहिर, व सीमा देवी को पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत  चाभी दी गई। उपस्थित वेंडर्स को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक डूडा/ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय, उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा वेद प्रकाश यादव, जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking