News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बच्चों का स्पॉट असेसमेंट करने की दी गयी जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 18, 2023  |  3:42 PM

526 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बच्चों का स्पॉट असेसमेंट करने की दी गयी जानकारी
  • शिक्षक संकुल की हुईं बैठक
  • नई शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के सन्दर्भ में की गयी चर्चाl

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के न्याय पंचायत अहिरौली राय के शिक्षक संकुल की मासिक बैठक कम्पोजिट विद्यालय अहिरौली राजा में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत कम्पोजिट विद्यालय खड्डा के प्रधानाध्यापक अभयन्नदन तिवारी के द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर की गयी। शिक्षक बिपिन सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए निपुण लक्ष्य व शिक्षक संदर्शिका पर विचार विमर्श किया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

बैठक में नई शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के सन्दर्भ में, शिक्षण योजना के अनुसार कक्षा शिक्षण के संचालन के सन्दर्भ में, कायाकल्प के सन्दर्भ में, आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका के अनुरूप 22 सप्ताह के कैलेण्डर का संचालन, निपुण स्कूल बनाने की कार्ययोजना, अभिभावकों के साथ छोटे-छोटे समूह में बैठक और चर्चा, निपुण लक्ष्य के अनुरूप गतिविधि आधारित शिक्षण, टीएलएम का कक्षा शिक्षण में अनुप्रयोग, प्रशिक्षण, शिक्षक शिक्षार्थी आत्मीय संबंध आदि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी और सभी शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया l एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली की रिपोर्ट व बच्चों के बीच साप्ताहिक वितरण और उसका पंजिका में अंकित किया जाना, निपुण लक्ष्य एप से बच्चों का स्पॉट असेसमेंट पर जानकारी दी।

बैठक में शिक्षक संकुल अनिता राय, रागनी पांडेय,नशरूदीन, धीरज मिश्रा, सुमित राय,पदमावती सिंह, रितेश सिह, प्रवीण राव, प्रिती पाल,राजीव कुमार गुप्ता, शबाना परवीन, दीनानाथ आदि मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking