News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर:  अंतरप्रांतीय साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार! पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 12, 2024  |  5:34 PM

12 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:  अंतरप्रांतीय साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार! पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

कुशीनगर। जिले की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ आई है पुलिस टीम ने एक अंतर प्रांतीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार ठगो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक लग्जरी वाहन के साथ नकद रुपए, फर्जी दस्तबेज भी बरामद किया है। इस कामयाबी को हासिल कराने में कोतवाल पडरौना,साइबर सेल के साथ सर्विलांस और स्वाट टीम की भूमिका सराहनीय रही है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

यह है अपराध का तरीका

पुलिस टीम की जांच में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग जिस जिले में प्रवेश करते है उसी जिले की प्रतिरूपित,कुटरचित रजिस्ट्रेशन नं0 अपने चार पहिया स्विफ्ट कार में लगा देते है तथा उसी रजिस्ट्रेशन नं0 की कुटरचित आरसी भी अपने बचाव में तथा चेकिंग में बचने के लिए उपयोग करते है तथा यह आपराधिक कृत्य इसलिए भी करते है कि एटीएम मशीनो में जनता के भोले- भाले लोगो के साथ धोखाधड़ी करते हुए उसी कम्पनी का एटीएम बदलकर उसका पैसा उड़ा देते है तथा सीसीटीवी कैमरे में किसी दूसरे जनपद में ऐसा धोखाधडी साईबर अपराध करते समय इनके गाडी के नम्बरो की पुनरावृत्ति न हो इसका पूर्ण इन्तजाम कर लेते है, इनके पास भारी मात्रा में फर्जी ATM कार्ड, फर्जी सिम तथा आधार कार्ड व कुशीनगर के भिन्न भिन्न थाना क्षेत्रो से भोले- भाले लोगो के धोखाधडी से उसी कम्पनी का ATM बदलकर तथा मिलकर तथा उक्त चारपहिया वाहन की मदद से दूरस्त ATM मशीनो से पीडित व्यक्ति को पता लगने से पहले उसके बदले हुए ATM से पैसा उडा देते है तथा इनके पास इन्ही घटनाओ के बटवारे किये हुए हजारो रूपये भी मौजूद है तथा कैमरो में गाडी के बचाव (पकडे न जाने के लिए) जो कूटरचित फर्जी आरसी का ये लोग इस्तेमाल करते है तथा कूटरचित सरकारी मुहरो का भी उपयोग करते है। जब यह गैग ATM बदलने जैसे धोखाधडी के अपराध में किसी कारण वश असफल रहता है तब ये लोग कालोनियो के आस-पास टहलने वाली औरतो को एकान्त में पाकर उनसे जेवरो की टप्पेबाजी कर उनके जेवर जैसे गले की चेन आदि धोखे में लेकर हड़प कर लेते है।

जानकारी रहे की शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक  सुशील कुमार शुक्ला थाना कोतवाली पडरौना मय टीम व निरीक्षक  मनोज कुमार पंत प्रभारी साईबर सेल मय टीम व  उप निरीक्षक  शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल कुशीनगर मय टीम तथा उप निरीक्षक आलोक कुमार प्रभारी स्वाट टीम कुशीनगर मय टीम के संयुक्त प्रयास से थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत परसौनी नहर पुल के पास से मु0अ0सं0 22/2024 धारा 379,420 भा0द0वि0 थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर से संबंधित चार शातिर साईबर अपराधीयों  सुरज कुमार सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी दहियहवा टोला नार्थ थाना मुफास्सिल जिला छपरा बिहार , धीरज कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद यादव साकिन दहियहवा टोला मुंशीपल चौक थाना नगर जिला छपरा बिहार , सुरज कुमार पुत्र दिनेश कुमार सिंह निवासी दहियवा टोला नार्थ थाना नगर छपरा राज्य बिहार तथा रोहित कुमार पुत्र अजय कुमार सिंह निवासी नवाजी टोला थाना मुफस्सिल छपरा राज्य बिहार को गिरफ्तार कर मौके पर कब्जे से अवैध रुप से भोले-भाले व्यक्तियों के खातों का प्रयोग कर अर्जित किये गये कुल 54,000/- रुपये नगद, 56 अदद फर्जी/चोरी के ATM कार्ड, कुल फर्जी सिमकार्ड, 115 अदद, 28 अदद आधार कार्ड, 12 अदद मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनियो के (कीपैड व एण्ड्रॉयड तथा आईफोन), एक अदद चार पहिया वाहन स्वीफ्ट डिजायर ( फर्जी नम्बर प्लेट के), आठ अदद फर्जी मुहरे, एक अदद फर्जी आरसी पेपर की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking