News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पत्रकार हित ही सर्वोपरि -दिनेश यादव

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 19, 2022  |  8:15 AM

438 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पत्रकार हित ही सर्वोपरि -दिनेश यादव WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पत्रकार उत्पीड़न को आल इण्डिया जर्नलिस्ट प्रेस क्लब बर्दाश्त नहीं करेगा। कप्तानगंज में रविवार को ऑल इंडिया जर्नलिस्ट प्रेस क्लब जिला इकाई कुशीनगर की एक बैठक स्वामी विवेकानन्द विद्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों ने पत्रकार हित और संगठन की मजबूती को सर्वोपरि बताया। आयोजित बेठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने संगठन की मजबूती विस्तार और संगठन द्वारा एक वर्ष के भीतर किए गए पत्रकार हित के कार्यों को विस्तार से संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों के बीच रखा।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

श्री यादव ने कहा की जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक आए दिन पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं घटित हो रही हैं, दर्जनों बेगुनाह पत्रकारों के उपर जहां फर्जी मुकदमे दर्ज हुए हैं। वही कई पत्रकारों की हत्या भी हो चुकी है। पत्रकारों को घुड़की धमकी दिया जाना आम बात हो गई है। अध्यक्ष ने जनपद स्तर पर एक पत्रकार सम्मेलन कराने का सुझाव रखा जिसको सभी उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष ध्वनि से स्वीकार किया। जिला महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा की जनपद में अगर किसी पत्रकार के साथ उत्पीड़न की घटना घटी तो हमारा संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगा। बैठक को हाटा तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी एस जेड सामानी कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष अभिषेक कुमार पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके वर्मा के अनुमोदन पर बरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश मद्धेशिया को संगठन में जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

इस दौरान हरे कृष्ण मद्धेशिया, मनोज अग्रहरी, रविंदर कुमार, विवेक कुमार तिवारी, अजय कुमार कन्नौजिया, ब्रजेश कुमार आर्या सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking