News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 19, 2022  |  8:12 AM

336 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

सुकरौली/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र पंचायत सभागार सुकरौली में बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह ने किया। मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, जिला मंत्री बाबू नंदन सिंह ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

आज की हॉट खबर- नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची...

क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मनोयोग से पार्टी हित में जुट जाएं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हर हाल में कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। पार्टी को लगेगा जो कार्यकर्ता जीत सकता है टिकेट उसे ही मिलेगा। जिस भी कार्यकर्ता को पार्टी टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारती है। उस कार्यकर्ता को जिताने के लिए आप सभी तैयार हो जाएं। किसी भी परिस्थिति में बागियों की खैर नहीं है। जो पार्टी के खिलाफ जा कर बागी बन कर चुनाव लड़ेगा उसे पार्टी बर्खास्त तो करेगी साथ ही कुछ वर्षों के लिए उनकी पार्टी में वापसी पर भी बैन लगा दिया जाएगा। साथ ही सुनील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हर घर जाकर जनसंपर्क कर सभी मतदाताओं से मिलें और उनसे भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करें तथा भाजपा द्वारा किए गए डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों व जनहित योजना के बारे में सभी मतदाताओं को बताने का कार्य करें।

उक्त अवसर पर मौजूद गोरखपुर के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, कुशीनगर जिले के नगरी चुनाव संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह, नगर चुनाव संयोजक रामप्रवेश कश्यप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष पांडे, ऋषि त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अहिरौली मनोज पाण्डेय, मंडल महामंत्री संजीव जायसवाल, भोरिकचौहान, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा अष्टभुजा श्रीवास्तव कान्हा, शोसल मीडिया संयोजक शशांक त्रिपाठी, जगदीश यादव, मण्डल मंत्री धीरज त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, दिनेश सिंह, वरुण जायसवाल, अशोक पत्रकार, रविश सिंह, युवा नेता अभय सिंह, कृष्णा जायसवाल, विकास तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी (चौकीदार) संघ ने सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत
सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप सुकरौली/कुशीनगर।हाटा कोतवाली के देवतहां सुकरौली…

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking