News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कडे सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमएलसी चुनाव सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 9, 2022  |  8:15 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कडे सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमएलसी चुनाव सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पुलिस की कडे सुरक्षा व्यवस्था के बीच फज़िलनगर ब्लाक मुख्यालय पर एमएलसी चुनाव के लिए बनाए गये बुथ पर कुल 185 मतदाताओं मे 183 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,जबकि 2 मतदाताओं मे एक जिला पंचायत सदस्य व एक बीडीसी के बाहर चले जाने से उनका मतदान नही हो सका।ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व विधायक ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फज़िलनगर ब्लाक मे कुल 185 मतदाता है जिसमे 100 बीडीसी,80 ग्राम प्रधान,4 जिला पंचायत सदस्य व एक विधायक स्थानीय पंचायत निकाय एमएलसी चुनाव के मतदाता सूची मे शामिल है।
क्षेत्र पंचायत के 100 है सदस्य है जिसमे 44 महिलाएं बीडीसी है। 80 ग्राम प्रधानों मे 35 महिला ग्राम प्रधान है। जबकि 4 महिलाएं जिला पंचायत की सदस्य है।मुण्डेरा के बीडीसी सुनील के विदेश चले जाने से उनका मतदान नही हो सका जबकि जिला पंचायत सदस्य रीता यादव भी बाहर गई हुई है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मतदान निर्धारित समय से शुरू हुआ: एडीएम देवीदयाल, एसडीएम कसया वरूण कुमार पाण्डेय,सीओ तमकुही राज फूलचंद कन्नौजिया, थानाध्यक्ष पटहेरवां अखिलेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी फाजिलनगर आलोक कुमार यादव सहित भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात रहे।फाजिलनगर कुशीनगर हुआ ब्लाक के क्षेत्र पंचायत रहसू सूमाली पट्टी की बीडीसी मैरून निशा को मतदान कराने के लिए नामित सहायक ब्रजेश पांडेय मतदान स्थल पर लेकर पहुंचे तो पीठासीन अधिकारी अतहर हुसैन व तहसीलदार तमकुही राज देश दीपक गुप्ता ने सहायक पाण्डेय को रोकने लगे जिसको लेकर हो हल्ला होने लगा।कुछ क्षण के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। भाजपा नेता संतोष दत्त राय ने एडीएम से पीठासीन अधिकारियों की बात काराई तब मैरून निशा का मत पड़ा और मामला शांत हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking