कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कस्बे में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सभी मठों व मंदिर पर कुशीनगर सासंद पहुँच कर संतों व मंदिर के पुजारियों को मिठाई व अंग बस्त्र देकर सम्मानित कर आशिर्वाद लिया।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मण्डल कप्तानगंज में रेलवे ढ़ाला स्थित राम जानकी मंदिर पर कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे पहुँचकर सबसे पहले मंदिर में देवी देवताओं का दर्शन किया उसके उपरांत मंदिर के मुख्य पुजारी जयराम दास जी महाराज व ओमकार दास जी महराज जी को मिष्ठान व अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान व्यापार मण्डल के महामंत्री व भाजपा कार्यकारी सदस्य संतोष जायसवाल,मण्डल महामंत्री बोदरवार संतोष मद्देशिया,संजय यादव,बैजनाथ कसौधन, बैजनाथ गुप्ता,सुभाष वर्मा,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,सेक्टर संयोजक कुबेरस्थान संतोष जायसवाल,संजीव पटेल,स्वर्ण व्यापारी सुभाष वर्मा,किसन बंका,मोनू कुमार,सूरज वर्मा, जितेंद्र सिंह, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…