News Addaa WhatsApp Group Join करें

गुरु ज्ञान का सागर है – दिव्य सागर जी महाराज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 24, 2021  |  6:01 PM

4,094 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गुरु ज्ञान का सागर है – दिव्य सागर जी महाराज

अशोक कुमार मिश्र/(न्यूज अड्डा)

तमकुहीराज/कुशीनगर। छात्र जीवन में गुरु पूर्णिमा का काफी खास महत्व है। हमारी संस्कृति में गुरु को गोविंद से भी बड़ा कहा गया है।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

स्वामी दिव्य सागर जी महाराज ने कहा कि हमारे पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। गुरुजनों का हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण योगदान होता है। गुरु ही हमें सन्मार्ग की लेकर जाते हैं। गुरु के बिना हमारा जीवन अर्थहीन हो जाता है। उनकी कृपा दृष्टि पाकर हमारे जीवन से अज्ञान का खत्म हो जाता है। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु एवं शिष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं आज के दिन गुरु द्वारा दिया गया आशीर्वाद, सूत्र, भक्ति और संस्कार शिष्य के जीवन में उतरता हैं। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षक केडी सिंह कुशवाहा ने गुरु की महत्ता को बताते हुए बताया कि गुरु वह नहीं जो शिक्षार्थी को समाधान बताये जिज्ञासा शांत करे। पवन कुशवाह ने कहा कि गुरु वह है जो नई चुनौतियों से लड़ने के लिए विद्यार्थीयों प्रेरित करें और सवाल करना सिखाये। कहना सिखाये, तर्क करना सिखाये। जो सन्देह करना सिखाये जो तथाकथित धार्मिक व सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करना सिखाये और किताबी शिक्षा के इतर भी आपको ले जाये। जो ऐसा कर सके वैसे सभी गुरुजनों का जीवन वन्दनीय होता हैं। इस दौरान जेपी गुप्ता संस्थाध्यक्ष तबला वादक आयुष श्रीवास्तव और केंद्र व्यवस्थापक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया कार्यक्रम में हरिकेश हरि, शेरू मल्लिक, हरिलाल कुशवाहा, दिलीप गोंड, रणजीत शास्वत, किरण आर्य व मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking