News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बोर्ड परीक्षा के दौरान गिरफ्तार हुए मुन्ना भाई, दूसरे के स्थान पर दे रहा था परीक्षा

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 16, 2023  |  6:17 PM

2,822 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बोर्ड परीक्षा के दौरान गिरफ्तार हुए मुन्ना भाई, दूसरे के स्थान पर दे रहा था परीक्षा WhatsApp

कुशीनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही टड़वा स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटरमीडिएट कालेज में एक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे आरोपित को पकड़ कर विद्यालय प्रशासन ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उक्त परीक्षा केंद्र केंद्र व्यवस्थापक डा. सुनील कुमार तिवारी ने तुर्कपट्टी पुलिस को इस आशय की तहरीर सौंपी कि गुरुवार को बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा थी। माँ दुर्गा नागेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसौनी बुजुर्ग कौआपट्टी के छात्र यहां परीक्षा दे रहे हैं। कक्ष निरीक्षक को उक्त केंद्र के कमरा नं. 13 में अनुक्रमांक 1233117146 के परीक्षार्थी पर शक हुआ तो विधिवत जांच की गई। परीक्षार्थी मुहम्मद हसीमुद्दीन अंसारी के स्थान पर सेवरही के धर्मपुर पर्वत निवासी किशोर विनय यादव परीक्षा देते पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आईपीसी व परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking