News Addaa WhatsApp Group Join करें

जाम के झाम में फंसा नगर पंचायत सुकरौली, पुलिस हुई लापरवाह

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 27, 2022  |  5:47 PM

1,049 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जाम के झाम में फंसा नगर पंचायत सुकरौली, पुलिस हुई लापरवाह

सुकरौली/कुशीनगर। रविवार को नगर पंचायत सुकरौली घंटों जाम से जूझता रहा। लोगो ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराया, जिससे आवागमन चालू हो सका। लेकिन स्थानीय पुलिस चौकी पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंची,पुलिस की लापरवाही से लोगो में आक्रोश व्याप्त है।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

बताते चलें कि सुकरौली नगर पंचायत राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनो तरफ बसा है, लगन के दिन में लगभग दर्जनों गांवों के लिए व्यवसायिक तथा खरीदारी स्थल है जहा रोज हजारों की संख्या में लोगो का आगमन होता रहता है। जिससे आए दिन सुकरौली में सर्विस रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है। सप्ताह में लगने वाले निर्धारित बाज़ार के दिन तो समस्या और भी अधिक हो जाती हैं। सड़क किनारे लोगो के द्वारा खड़े किए गए बेतरतीब वाहन भी जाम का कारण बन जाता है।

आए दिन जाम को साफ़ कराते आमजन को देखे जा सकते हैं। लेकिन चौकी के साहब ! को इस जाम से कुछ लेना देना नही होता है।
कुछ माह पूर्व सुकरौली तथा जोलहनिया पर बनने वाले अंडरपास की घोषणा से लोगो को उम्मीद जगी थी कि जाम सहित आवागमन सुचारू हो सकेगा। लेकिन अभी भी दुर्भाग्य रहा कि घोषित योजना अभी तक शुरु नही हो सकी। आने वाले दिनों में निकाय चुनावो में समर्थको की भीड़, लग्न दिवस पर जाम की समस्या और अधिक हो सकती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking