कसया/कुशीनगर । पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा के सदस्यों द्वारा आज रविवार क़ो नगर कसया स्थित शहीद स्मारक स्थल व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा की साफ-सफाई व धुलाई किया व तत्पश्चात माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर राष्ट्र सपूतों के प्रति भावांजलि भेंट किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, राष्ट्र सपूत अमर रहे के नारे से शहीद स्थल गुंजायमान हो उठा। साफ-सफाई का कार्य डॉ0 अनिल सोनी के संयोजन में सम्पन्न हुआ, जिसमें संस्था उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, अभिषेक श्रीवास्तव, राजन कुमार जायसवाल, ध्रुव कुमार इत्यादि सम्मिलित रहे।
नयी दिशा के सदस्यों द्वारा 2019 से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कसया नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल व शहीद प्रतिमाओं की साफ सफाई का कार्य अनवरत किया जा रहा है।
कुशीनगर । लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से…
हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से…
हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…