कुशीनगर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के अगुआयी में संविदा कर्मचारियों ने बकाया वेतनऔर ईपीएफ की मांग को लेकर पांचवे दिन भी धरना दिया,लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने के लिये कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा l जिससे नाराज कर्मियों ने 26 अगस्त से जनपद के सभी फीडरों से होने वाली विद्युत आपूर्ति बंद करने की संविदा कर्मियों ने दी चेतावनी l
कुशीनगर जिले के विद्युत संविदा कर्मचारी पिछले काफी दिनों से लगातार धरना देते आ रहे है , बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा । बताते चले की कुशीनगर जिले के विद्युत संविदा कर्मचारी अपने तनख्वाह तथा ई पी एफ को लेकर पिछले कुछ महीनो से काफी परेशान है । संविदा कर्मचारियों का कहना है की अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी तो करा लेते है परंतु जब तनख्वाह देने की बारी आता है तो सारे अधिकारी मुंह छिपाते घूमते है । लगभग जिले भर के डेढ़ सौ संविदा कर्मचारियों ने कसया हाइडिल पर धरना देकर एस ई कसया को ज्ञापन भी सौपा जिसमे 26 अगस्त को जिले पर 33/11 के वी से संचालित जिले की सभी लाइनों को बंद कर धरना देने की बात कही गई है, जिसमे अगर किसी प्रकार की अशांति उत्पन्न होने पर सीधा विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा कंपनी ओरियन सिक्योर लिमिटेड की जिम्मेदारी होगी । अशोक राय जिलाध्यक्ष विद्युत मजदूर संघ संविदा कुशीनगर तथा अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव की अगुवाई में धरने का आगाज किया गया l
धरने में कुशीनगर जिले के सभी फिडरो से संविदा कर्मचारियों में अख्तर हुसैन , राजन कुमार , सैय्यद अंसारी , कुमोद शर्मा , पुंजेश चौबे , बलिराम , उमेश वर्मा , राकेश चौहान , विपिन तिवारी , संदीप मिश्रा ,अश्वनी पांडेय तथा अनिल तिवारी सहित अन्य विद्युत संविदा कर्मचारी भी मौजूद रहे ।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…