खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव में बुधवार को एक व्यक्ति का कमरे में फंदे से शव लटकता देख गांव में सनसनी मच गई। घटना का कारण पति- पत्नी का आंतरिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के चरिघरवा निवासी राधे गुप्ता 28 वर्ष दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। कुछ दिन पहले ही बाहर से घर आये थे। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी मायके है। बुद्धवार को जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो किसी व्यक्ति ने दरवाजे के ऊपर बने झरोखे से अंदर झांका तो राधे पंखे से लटका हुआ दिखाई दिये। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही मृतक के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक पत्नी से विवाद को लेकर कुछ दिनों से अवसाद में चल रहा था। मृतक की एक 2 वर्ष की बेटी है जो मां के साथ है।
इस संबंध में एसएचओ नेबुआ नौरंगिया अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…