News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पाठ्य सहगामी क्रियाओं को प्रोत्साहन जरूरी- नागेश्वर

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 23, 2022  |  5:43 PM

495 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पाठ्य सहगामी क्रियाओं को प्रोत्साहन जरूरी- नागेश्वर

सुकरौली बाज़ार/कुशीनगर। नेहरू इण्टर कालेज सेमरी सुकरौली के खेल मैदान में बुधवार को तहसील स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज हाटा के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। चाहे शिक्षा की बात हो या खेल का मैदान, ये बच्चे हर जगह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

जिससे बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो। विशिष्ट अतिथि नेहरू इण्टर कालेज के प्रबंधक विवेक सिंह बंटी ने कहा कि खेल में भी कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. त्रिगुणानन्द मणि ने अतिथियों का स्वागत किया। दूसरे व अंतिम दिन सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में रिले रेस, ऊंची कूद, लम्बी कूद, चक्र क्षेपण, गोला क्षेपण सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, नेहरू इण्टर कालेज सुकरौली, इंटर कालेज बेदूपार, रंगनाथ विद्यालय रामपुर बुजुर्ग आदि विद्यालयों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में मनीष गोंड, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय यादव, उजाला सिंह, निर्मला सीतारमण, सुधा गुप्ता आदि ने सराहनीय प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद कुमार गुप्ता ने किया।

इस दौरान खेल शिक्षक इंद्रेश कुमार, श्रीशचंद्र पांडेय, सुनील पाल, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, संयुक्त मंत्री गजेंद्र सिंह, लक्ष्मी भारती, अंजू श्रीवास्तवा, प्रमोद कुमार रजक, शम्भूनाथ गुप्ता, हरिशंकर राम, विनय कुमार सिंह, पूजा सैनी, मोनिका सिंह, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, सन्तोष कुमार दूबे, अरविंद तिवारी, मनोज शाही, दिलीप कुमार सिंह, लक्ष्मी मिश्र आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking