News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : देवर ने गला दबाकर की भाभी की हत्या, गन्ने के खेत से मिला कंकाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 23, 2025  |  8:42 PM

682 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : देवर ने गला दबाकर की भाभी की हत्या, गन्ने के खेत से मिला कंकाल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। विगत 29 नवंबर को किशुनपुर विजयपुर निवासी अंगद प्रसाद पुत्र स्वर्गीय नेबुलाल प्रसाद ने थाना नेबुआ नौरंगिया पर सूचना दी थी कि उनकी माता सुनैना देवी (उम्र लगभग 45 वर्ष) दिनांक 26 नवंबर 2025 से लापता हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पड़ताल में एक मोबाइल नंबर प्रकाश में आया, जिससे पूरे मामले की कड़ी जुड़ती चली गई। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि लापता महिला सुनैना देवी का अपने रिश्तेदार, जो रिश्ते में देवर लगता है, बसन्त कुमार पुत्र श्यामलाल प्रसाद निवासी पिपरिया थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के साथ संबंध था।पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर अभियुक्त बसन्त कुमार ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि सुनैना देवी किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत कर रही थी, जिससे वह क्षुब्ध हो गया। इसी आवेश में उसने सुनैना देवी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छिपाने के उद्देश्य से गन्ने के खेत में फेंक दिया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बोले अपर पुलिस अधीक्षक!

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ बर्मा ने मीडिया को जारी अपने वाईट में बताया है कि अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने गन्ने के खेत से महिला के कंकाल एवं कपड़े बरामद किए। परिजनों द्वारा कंकाल व कपड़ों की शिनाख्त किए जाने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना नेबुआ नौरंगिया पर मु0अ0सं0 442/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त बसन्त कुमार को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking