News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित दो प्राइवेट हॉस्पिटल सील

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 23, 2025  |  9:35 PM

640 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित दो प्राइवेट हॉस्पिटल सील WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कस्बा तमकुहीराज में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित दो प्राइवेट हॉस्पिटल को सील कर दिया। जांच के दौरान दोनों चिकित्सालयों द्वारा वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर ही ताला जड़ दिया।
जिले के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम तमकुहीराज पहुंची थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि दोनों हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे थे और सबसे गंभीर बात यह रही कि इनमें से एक हॉस्पिटल बिना किसी योग्य चिकित्सक के चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल प्रबंधन से लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, चिकित्सकों की उपस्थिति और अन्य आवश्यक अभिलेख मांगे, लेकिन संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। इसके बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking