News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : एसपी ने लगाई क्लास, कसी पेंच; बोले : लापरवाही हुई तो खैर नहीं : संतोष कुमार मिश्र

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 17, 2024  |  8:46 PM

215 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : एसपी ने लगाई क्लास, कसी पेंच; बोले : लापरवाही हुई तो खैर नहीं : संतोष कुमार मिश्र
  • पुलिस कार्यालय सभागार में हुई मासिक अपराध गोष्ठी, दिये गये आवश्यक निर्देश

कुशीनगर । एसपी कुशीनगर द्वारा मंगलवार को सायंकाल पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

आपके लिए और..- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

बता दें, गोष्ठी के प्रारम्भ में स्थिति की जानकारी ली गयी तथा जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गयी। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओ का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर विधिवत समीक्षा करते हुए मातहतों की पेंच कसे गए,वही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मातहतों को आगाह किया कि किसी कीमत लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।चोरी,नकबजनी की घटनाओं की समीक्षा कर घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु दिशा-निर्देश देने के साथ ही चोरो,अपराधियों के सत्यापन की कार्यवाही की समीक्षा की गई। महिला अपराध (अपहरण) की समीक्षा करते हुए बरामदगी हेतु शेष अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देश दिये गए। वही धर्म परिर्वतन में महिला सम्बन्धी अपराधों की समीक्षा की गई।

माह अक्टूबर एवं नवंबर में आई0 जी0आर0एस0 में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रो का फीड बैक जिसमें असंतुष्ट प्रार्थना पत्रो में कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रजिस्टर न0 चार में लिखने हेतु एवं पर्यवेक्षण हेतु कितने केश डायरी प्राप्त हुयी? तथा कितने अभियोग के केश डायरी प्राप्त नहीं हुयी ? के अलावे क्षेत्राधिकारी कार्यालय से मा0 न्यायालय में दाखिला हेतु शेष सी0एस0/एफ0आर0 का थानावार विवरण,मानिटरिंग सेल में पैरवी हेतु लम्बित अभियोगों की समीक्षा व जेल मे निरुद्ध कैदियो/अपराधियों के बेल निरस्तीकरण के हेतु प्रभावी पैरवी करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना वार टाप-10 अपराधियों की सूची तैयार करने हेतु निर्देश दिये गये। इसके साथ ही थानावार माफियाओ की सूची तैयार करने की बात बताई गई।

गो तस्करी,मादक द्रव्य पदार्थों,शराब तस्करी की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यवाही की समीक्षा कर इनके पूर्णतः रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। यातायात नियमों के विरुद्ध व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वाहन सीज करते हुए कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।ओवर लोड व मानक विरुद्ध गन्ना लादने वालो ट्रैक्टर-ट्राली चालक व वाहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।ऋतु,कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को कम करने के दृष्टिगत गाडियों में रिफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत स्कूल,कालेज,महाविद्यालयों के आस पास अनावश्यक रूप से खडे व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनके परिजनो को चेतावनी देने व आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी जनसुनवाई (शिकायत प्रकोष्ठ) द्वारा प्रस्तुत एफआईआर रजिस्टर में कितने प्रार्थना पत्रो में दर्ज एफ0आई0आर0 की समीक्षा के अतरिक्त साइबर थाना में प्राप्त शिकातयती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए रजिस्टर को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों के कार्यवृत्त एवं गोश्वारा रजिस्टर की समीक्षा करते हुए रजिस्टर को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।गौ-तस्करी के अपराध वर्ष 2023, 2024 के अपराध अभियुक्तवार कृत कार्यवाही गुण्डा, गैगेस्टर, एच.एस, गैंग पंजीकरण की समीक्षा। के साथ ही आपराधिक कृत्यों से अपराधियों द्वारा अर्जित सम्पत्ति के विरुद्ध सम्पत्ति जब्तीकरण कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। माननीय मुख्यमंत्री के जनता दर्शन पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रचलित विभिन्न अभियानों मिशन शक्ति, यातायात जागरुकता अभियान, महिला,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाये जा विशेष अभियान ,शीत ऋतु,कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को कम करने क दृष्टिगत सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक,थाना प्रभारी,शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…

कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking