कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । जनपद कप्तानगंज नगर पंचायत के खचाखच भरे सभागार में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में निष्पक्ष पत्रकारिता करना किसी तप से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में पत्रकार अपनी लेखनी का उपयोग करता है किंतु उसे तब निराशा मिलती है जब उसका भेजा गया संवाद अगले दिन अखबारों में नहीं मिलता। श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी संगठनों के सभी पत्रकारों को समय-समय पर संयुक्त मंच साझा करना चाहिए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में संगठन के खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी मुक्तिनाथ उपाध्याय ने कहा कि संगठन एक सिद्ध मंत्र है जिसके जरिए अपनी आवाज बुलंद की जा सकती है। संगठन ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया एवं उन्हें आदर्श पत्रकारिता करने के लिए नए नए टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर के के गुप्ता ने किया इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार यादव, राष्ट्रीय सलाहकार कमल पटेल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया है। अंत में जिला अध्यक्ष राज सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में श्रीजेश यादव, ओम प्रकाश यादव, अमियनाथ मिश्रा, सुभाष गौतम, छोटेलाल भारती, रितेश दुबे, विजय आनंद शर्मा, सुशील मद्धेशिया, पूनम गौतम, प्रियंका मद्धेशिया, सलाउद्दीन अंसारी, जैनुल अली, राहुल विश्वकर्मा, राकेश गिरी, मुन्ना मिश्रा, शहाबुद्दीन अली, मुकेश उपाध्याय, दीपक अग्रवाल, अमरनाथ यादव, अश्वनी सिंह, अजीत कुशवाहा, उमर फारूक, जुबेर अली अंसारी, जमाल अंसारी, मनोज मद्धेशिया, फरियाद अली, हरे कृष्ण मद्धेशिया, अनिल गुप्ता, रविंद्र कुमार गौतम, मुस्ताक अहमद, अशोक सिंह पटेल, ईश्वर चंद्र पटेल, रवि प्रकाश यादव, छोटेलाल भारती, सुखसागर प्रसाद आदि ने भाग लिया।
कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता…
कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…
गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…