News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : खनन विभाग की कार्यवाही से माफियाओं में हड़कंप,राजस्व की हुई बढ़ोतरी !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 22, 2025  |  6:05 PM

235 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : खनन विभाग की कार्यवाही से माफियाओं में हड़कंप,राजस्व की हुई बढ़ोतरी ! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । खनन विभाग की सक्रियता ने अवैध कारोबारियों में खलबली मचा दिया हैं,जिससे सरकार की राजस्व की बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है। साथ ही बिहार से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली गाडियां आई एस टी पी पेपर के साथ प्रवेश कर रही है,जिला खनन अधिकारी द्वारा अवैध प्रपत्र के साथ चलने वाले वाहनों स्वामियों की लागतार कमर तोड़ी जा रही है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

बता दे खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही ने अवैध प्रपत्र के साथ परिवहन करने वाले चालकों के साथ वाहन स्वामियों की चैन की निंद उड़ा दिया है,सीमा क्षेत्र में लगातार हो रहे सघन जांच ने बिना प्रपत्र से चलने वाले वाहनों की रूट में बदलाव कर दिया है। उत्तर प्रदेश बिहार सीमा नेशनल हाईवे तरयासुजान थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी
बहादुरपुर पर खनन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त जांच पड़ताल ने सरकार की मंशा के अनुरूप राजस्व की बढ़ोतरी करा दिया हैं। जहां बिना प्रपत्र के चलने वाले वाहन सीज किए जा रहे हैं,वही और वाहनों से शमन शुल्क की वसूली की जा रही हैं। बहरहाल जिला खनन अधिकारी की बदले तेवर से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है,जिससे राजस्व की बढ़ोतरी नित्य होने लगी हैं।

बोले जिला खनन अधिकारी !

इस संवाददाता के प्रश्नों की उत्तर देते हुए जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बिहार से मोरंग लेकर आने वाले वाहन चालक लाख चतुराई कर। ले,लेकिन मेरे टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की संयुक्त चेकिंग से अपने को बचा नहीं सकते। किसी कीमत बिना वैध प्रपत्र से चलने वाले वाहनों की खैर अब नहीं है। उन्होंने बातों बातों में कहा कि मेरा वाहन स्वामी और चालकों से यह अपील हैं कि वे सूबे की सरकार की मंशा के अनुरूप अपने वाहनों की परिवहन करावे और सरकार की राजस्व राजस्व की बढ़ोतरी का एक हिस्सा बने।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking