News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्कूल मर्जर के फैसले के खिलाफ तमकुही राज में पैदल मार्च, प्रदर्शन

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 22, 2025  |  6:23 PM

199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्कूल मर्जर के फैसले के खिलाफ तमकुही राज में पैदल मार्च, प्रदर्शन

तुर्कपट्टी/ कुशीनगर। तमकुही राज के युवाओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किये जा रहे प्राइमरी स्कूलों के मर्जर के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा को सौंपा।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

सरकार विरोधी नारों, बैनर और तख्तियां लिए सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने सरकार से यह फैसला वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट चंद्रशेखर आर्य ने कहा कि यह सरकार स्कूल छीनकर राशन दान करती है। मर्जर के नाम पर स्कूल बंद करना गरीबों, दलितों , पिछड़ों के बच्चों के साथ धोखा है। सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता अमित सिंह ने कहा कि जबसे उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है तबसे लगभग 25,000 विद्यालयों को बंद किया जा चुका है और इसके बाद 20,000 स्कूलों पर ताला लगाने की तैयारी है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है ।मर्जर के नाम पर स्कूलों को बंद करना बीजेपी की शिक्षा विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। सरकार यदि यह फैसले वापस नहीं लेती तो हम सब उन स्कूलों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे जिन स्कूलों में सरकारी ताले लगेंगे।

इस दौरान एडवोकेट गब्बर यादव, एडवोकेट अंगद पटेल, सपा नेता पिंटू यादव, रामनाथ भारती, कांग्रेस नेता आफताब आलम, सभासद उपेंद्र चौहान, सहित सैकड़ों युवा एवं अनेक पार्टियों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking