News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड नियमित समीक्षा बैठक संपन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 5, 2022  |  4:57 PM

869 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड नियमित समीक्षा बैठक संपन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कोविड नियमित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें चेतावनी दी कि आगे से समय पर उपस्थित होकर समीक्षा बैठक के उद्देश्य को पूरा किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया से कोविड नियंत्रण हेतु एक रणनीति के तहत कार्य करने हेतु निर्देश दिया और इस संदर्भ में एजेंडा बिंदु बनाए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने लोगो के बीच कोविड कमांड कंट्रोल रूम के नंबर 05564 240228 को भी प्रचारित प्रसारित किए जाने का निर्देश दिया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ने जिला पंचायती राज अधिकारी अभय यादव को निर्देशित किया कि निगरानी समिति को सक्रिय करें, ग्राम प्रधानों से बात करें, तथा प्रतिदिन संबंधित ग्राम प्रधानों को किये जाने वाले कॉल्स की समीक्षा की जाएगी। तथा यह जाना जाएगा कि प्रथम व द्वितीय डोज़ के टीकाकरण से वंचित लोग एवं टीकाकरण ना लगाने वाले कितने लोगों से रोज बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि कोई भी ओमीक्रोन का मामला आने पर तत्काल सूचित करें तथा ग्राम प्रधानों के द्वारा टीकाकरण से वंचित लोगो को टीकाकरण हेतु जागरूक किया जाए तथा टीकाकरण केंद्र पर भेजने हेतु प्रोत्साहित भी किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सत्येंद्र कुमार वर्मा, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking