News Addaa WhatsApp Group Join करें

Laxmiganj Sugar Mill: धरना प्रदर्शन के 45 वें दिन किसान लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल पर डटे रहे

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 5, 2022  |  4:35 PM

1,104 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Laxmiganj Sugar Mill: धरना प्रदर्शन के 45 वें दिन किसान लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल पर डटे रहे WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। पिछले 13 वर्षों से तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये भारतीय किसान यूनियन (अ) की जिला इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2017 से लगातार माँग किया जा रहा है तथा 22 नवम्बर 2021 से बंद चीनी मिल गेट पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के 45वें दिन लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल गेट पर डटे रहे किसान।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बुधवार को धरना प्रदर्शन के 45वें दिन यूनियन के जिलाध्यक्ष सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूबे और केन्द्र की सरकार किसान हितैषी होती तो अभी तक बन्द चीनी मिल लक्ष्मीगंज को चलवाने के लिये घोषणा करके कार्य प्रारम्भ करा दिया होता। तो यह डबल इंजन की सरकार सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने में लगी है। यह जनता को गुमराह करके सत्ता में काबिज होना चाहती है। वहीं धरना स्थल पर किसानों को अपने सम्बोधन में हरी भाई ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ने कप्तानगंज में कहा है कि जनपद कुशीनगर में एक चीनी मिल देंगे तो लक्ष्मीगंज चीनी मिल को चलवाने की घोषणा करके कार्य शुरू करावे जो इस क्षेत्र के किसानों का भला हो सके। इसी कड़ी में समाजसेवी बबलू खान ने कहा कि यह सरकार कार्य तो बढ़िया कर रही है मगर किसान हित मे लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल चलवाने के लिये घोषणा करे नही तो इस क्षेत्र का किसान भाजपा को वोट नही देने वाला है।अन्त में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार बन्द चीनी मिल लक्ष्मीगंज को चलवाने के लिए घोषणा करके कार्य प्रारम्भ नही कराती है तब-तक यह धरना प्रदर्शन अनवरत ऐसे ही जारी रहेगा।

इस मौके पर सुरेन्द्र कुशवाहा,चांदबली,श्यामलाल, मोफिल अंसारी रामअधार यादव, छेदी,अर्जुन,केशव गुप्ता, सत्यनारायण,जगदीश,सरल मियाँ, रामशीष, रामबृक्ष, ठगई, शकीम, रामलाल,लल्लन, श्यामलाल यादव, रामनरेश, छेदी, बिन्दु देवी, लालबहादुर, मुन्नी देवी, सुभावती देवी, राजशरण, दयानन्द, सिरजावती देवी, रुना देवी, इसरावती देवी, रजली देवी, मैरून नेशा ,हफीजुन नेशा, रामप्रसाद के साथ साथ अन्य किसान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking