News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 26, 2026  |  8:24 AM

872 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसी क्रम में देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा में लापरवाही और कार्यों में शिथिलता बरतने की शिकायत मिलने पर बरवापट्टी थाने पर तैनात उप निरीक्षक मोहन यादव को लाइन हाजिर कर दिया।
बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक के कार्य व्यवहार और ड्यूटी के प्रति उदासीनता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद यह कार्रवाई की। इस कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है।
इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य पुलिसकर्मियों में भी सतर्कता बढ़ गई है और सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग की इस सख्ती को अनुशासन कायम रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking