News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: साजिश, दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 25, 2022  |  6:51 PM

627 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: साजिश, दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गाँव के नाबालिग किशोरी का अपहरण करने, दुष्कर्म, साजिश सहित पाक्सो एक्ट के आरोपी युवक को पुलिस ने खड्डा के महाराणा प्रताप चौक से गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बताते चलें कि युवक घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

आज की हॉट खबर- जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की...

थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक कुछ दिन पूर्व एक किशोरी को भगा ले गया था। किशोरी के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक गयासुद्दीन व इसकी मां निवासी ग्राम करदह थाना खड्डा के विरुद्ध साजिश,अपहरण, दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए युवक के मां को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। मां जमानत पर है। लेकिन मुख्य आरोपी गयासुद्दीन पुत्र यासिन उम्र 20वर्ष पकड़ से बाहर था। इसके तलाश में खड्डा पुलिस जुटी हुई थी गुरूवार को एसआई पीके सिंह व सिपाही अवनीश सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर महाराणा प्रताप चौक से आरोपी उक्त गिरफ्तार कर लिया गया जिसे जेल भेज दिया गया।

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking