News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के संदर्भ में प्रगति की समीक्षा की गई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 25, 2022  |  6:28 PM

816 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के संदर्भ में प्रगति की समीक्षा की गई WhatsApp

कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के संदर्भ में आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के संदर्भ में प्रगति की समीक्षा की गई। ए डी एम ने उपस्थित सर्वेयर को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ दिया जाए। वैसे लाभार्थियों जो किश्त लेने के बाद भी मकान नहीं बनवा रहे हों उन्हें नोटिस दिया जाए।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

योजना का लाभ देने में पारदर्शिता बने रहे। प्रत्येक सर्वेयर परिचय पत्र को साथ रखे। अपात्र लोग जो गलत शपथ पत्र देकर योजना का लाभ ले रहे हैं उन्हें नोटिस देकर रिकवरी करायी जाए। पारदर्शिता में किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर शिकायतों की जांच करवाई जाएगी व संबंधित सर्वेयर पर एफ0आई0 आर0 भी करवाई जाएगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि योजना के लाभ देने में पैसे लिए जा रहे हैं तो तत्काल सूचित किया जाए उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा पेंडेंसी को कम किया जाए। इसकी नियमित तौर पर समीक्षा की जाएगी।उक्त बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा, व शहरी क्षेत्रों के सर्वेयर मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking