News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने “महाशिवरात्रि पर्व” के अवसर दिया एकता का संदेश ! शिवालय पर उपस्थित होकर श्रद्धालुओं का स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का पेश किया मिसाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 26, 2025  |  4:33 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने “महाशिवरात्रि पर्व” के अवसर दिया एकता का संदेश ! शिवालय पर उपस्थित होकर श्रद्धालुओं का स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का पेश किया मिसाल

कुशीनगर में मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने “महाशिवरात्रि पर्व” के अवसर दिया एकता का संदेश

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

शिवालय पर उपस्थित होकर श्रद्धालुओं का स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का पेश किया मिसाल

कुशीनगर । जिले के थाना तमकुहीराज और सेवरही क्षेत्र के अंतर्गत मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालय पर उपस्थित होकर शिवभक्तों की माल्यार्पण कर साम्प्रदायिक एकता का संदेश देकर अनोखा मिसाल प्रस्तुत किया हैं।

जनपद कुशीनगर में “महाशिव रात्रि पर्व” को सभी थाना क्षेत्रों में शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मियों द्वारा उपस्थित रहकर सकुशल सम्पन्न कराया जाने की लागतार खबरें मिल रही हैं । इसी क्रम में एक अनोखा खबर भी हाथ आई है,जिसमे थाना तमकुहीराज एवं सेवरहीं क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर पर मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा भाईचारे का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं शुभकामनायें दी गयीं।

हिंदू और मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने एक साथ मिलकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सद्भाव का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा, “हम सभी भाई-बहन हैं और हमें एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। यह हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है।” हिंदू समुदाय के लोगो ने मुस्लिम समुदाय के इस उदार भाव की सराहना की और कहा, इस तरह के पहल से हमारे बीच एकता और मजबूत होती है।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking