News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 28, 2024  |  7:21 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान

बोदरवार/कुशीनगर । क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मंसूरगंज में एक महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाते हुए जान देने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है I महिला द्वारा इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया I समाचार लिखे जाने तक इस बात का पता नही चला I  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई I

आपके लिए और..- बिहार बॉर्डर पर ‘बालू-मोरंग सिंडिकेट’ की कमर तोड़ने में जुटी...

ज्ञात हो, कि 28 दिसंबर शनिवार के दिन कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मंसूरगंज निवासी उषा देवी उम्र लगभग 30 (तीस) वर्ष पत्नी राजू मद्धेशिया ने अपनी जीवन लीला को समाप्त करने के लिए छत के कुंदे में फंदा लगाकर लटक गई I इसकी जानकारी होते ही आनन फानन में परिजन उसको लेकर हॉस्पिटल गए जहां पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया I मृतक महिला अपने पीछे अपने दो अबोध बच्चियां क्रमशः रिद्धि उम्र लगभग चार वर्ष और सिद्धी उम्र लगभग दो वर्ष को छोड़ गई है I महिला का पति राजू काफी दिनों से विदेश में कमाने गया हुआ है I

फंदे से लटक कर महिला की मौत की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी धनवीर सिंह व चौकी इंचार्ज मंसूरगंज पंकज कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गए I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking